(N/A) $\Rightarrow$ अंतःचूषण विसरण का एक विशेष प्रकार है जिसमें ठोस पदार्थों (कोलाइड्स) द्वारा जल का अवशोषण होता है,जिससे उनके आयतन में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है।
$\Rightarrow$ यह विसरण की एक विशिष्ट प्रक्रिया है।
$\Rightarrow$ अंतःचूषण के क्लासिक उदाहरणों में बीजों और सूखी लकड़ी द्वारा जल का अवशोषण शामिल है।
$\Rightarrow$ लकड़ी के फूलने से उत्पन्न दबाव का उपयोग प्रागैतिहासिक मानव द्वारा चट्टानों और पत्थरों को तोड़ने के लिए किया जाता था।
$\Rightarrow$ यदि अंतःचूषण के कारण उत्पन्न दबाव न होता,तो अंकुर मिट्टी से बाहर नहीं निकल पाते।
$\Rightarrow$ संभवतः वे स्थापित भी नहीं हो पाते। अंतःचूषण भी विसरण ही है क्योंकि जल की गति सांद्रता प्रवणता के साथ होती है।
$\Rightarrow$ बीजों और ऐसी अन्य सामग्रियों में पानी लगभग नहीं होता है,इसलिए वे बहुत आसानी से पानी सोख लेते हैं।
$\Rightarrow$ अवशोषक और अंतःचूषित तरल के बीच जल विभव प्रवणता (water potential gradient) अंतःचूषण के लिए आवश्यक है।
$\Rightarrow$ किसी भी पदार्थ द्वारा किसी तरल को अंतःचूषित करने के लिए,अवशोषक और तरल के बीच आकर्षण होना एक पूर्व शर्त है।